पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।इस क्रम में कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और परीक्षा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता तथा शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।कुलपति ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। Post navigationभवानीपुर में सजेगा प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार, कोलकाता से पहुंचेंगे भजन गायक गिरती सरकारी शिक्षा व्यवस्था, चिंताजनक स्थिति होती चली जा रही है: जागेश्वर प्रसाद सिंह
पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।इस क्रम में कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और परीक्षा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता तथा शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।कुलपति ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।