PURNIA NEWS : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाइन होटल से एक मास्केट, दो जिंदा कारतूस के साथ दो धराया

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक लाइन होटल से एक मास्केट, दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है । भवानीपुर पुलिस के द्वारा यह छापेमारी रविवार की संध्या लगभग छः बजे किया गया था । धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम के द्वारा यह छापेमारी किया गया । छापेमारी टीम में भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, सअनी बीरेंद्र कुमार नट, विनोद कुमार सदल बल के साथ शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपियों में रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली पश्चिम टोला निवासी किशनलाल यादव का पुत्र मोनू कुमार और ब्रह्मज्ञानी निवासी मनोरंजन ठाकुर का पुत्र विशाल कुमार शामिल हैं । धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मज्ञानी स्थित विशाल लाइन होयल में दो युवक अवैध हथियार के साथ बैठे हुए हैं । सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल लाइन होटल में छापेमारी करते हुए दोनों को एक अवैध मास्केट, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार दोनों आरोपियों के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 221/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *