फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

पूर्णिया: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के धमदाहा चौक (दमका चौक) के पास गुलाबबाग स्थित यादव टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो बेगूसराय जिले के सिमरिया का निवासी था और पूर्णिया में एक निजी मोटर कंपनी में नौकरी करता था। वह गुलाबबाग में किराए के मकान में अकेले (बैचलर) रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम को जब वह लंबे समय तक बाहर नहीं दिखा तो पड़ोसियों को शक हुआ और मकान के अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पूर्णिया सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, पड़ोसियों के बयान और मोबाइल लोकेशन की जांच शामिल है। मृतक के परिजन बेगूसराय से पूर्णिया पहुंच चुके हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon