PURNEA NEWS, विधि संवाददाता : अधिवक्ता गण अब 25 फरवरी को आम दिनों की तरह न्यायिक कार्य संपादित करेंगे। अधिवक्ता संघ के महासचिव सुमन जी प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि न्यायिक कार्यों से अलग रहने के पूर्व में लिये गये फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो की सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल में प्रस्तावित आपत्तिजनक प्रावधानों के विरोध में अधिवक्ता संघ पूर्णिया के अधिवक्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया था की 25 फरवरी को तमाम अधिवक्ता गण न्यायिक कार्यों से अपने आप को अलग रखेंगे। परंतु फिलहाल उक्त प्रस्तावित बिल को स्थगित किए जाने और सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से विचार विमर्श कर बिल में संशोधन के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने 25 फरवरी को प्रस्तावित “न्याय कार्यों से अलग रहने के फैसले को स्थगित कर दिया है।” अधिवक्ता गण आम दिनों की तरह 25 फरवरी को भी न्यायिक कार्य संपादित करेंगे।
Related Posts
बाईक के धक्के से 67 बर्षीय किसान की घटनास्थल पर मौत , आक्रोशितों ने एसएच 65 को किया जाम
PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर तेज रफ्तार बाईक के टक्कर से 67 बर्षीय…
मतदान की तैयारियां पूरी, 11 नवंबर को सात विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
Bihar Election 2025 : पूर्णिया जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी…
PURNIA NEWS : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बढ़ी राशि का लाभ, विधायक विजय खेमका ने किया सम्मान
PURNIA NEWS : बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,…



