अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ का स्नेह-मिलन 15 मार्च को, साधना भवन बाड़मेर में बैठक हुई आयोजित

बाड़मेर राज. : अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ के स्नेह-मिलन समारोह आयोजन पर चर्चा व विचार-विमर्श को लेकर बुधवार को स्थानीय श्री गुणसागरसूरि साधना भवन, बाड़मेर में अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ अध्यक्ष रतनलाल वडेरा एवं बाड़मेर अचलगच्छ संघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।
अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ के प्रचार मंत्री मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि राजस्थान अचलगच्छ संघ की सक्रियता व विभिन्न गतिविधि आयोजन को लेकर बुधवार को श्री गुणसागरसूरि साधना भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक का आगाज नवकार जाप व परमात्मा स्मरण से हुआ। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अचलगच्छ संघ के स्नेह-मिलन समारोह को लेकर अपने-अपने सुझाव देते हुए आगामी मार्च माह की 15 तारीख को श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन तीर्थ रामजी का गोल में राजस्थान अचलगच्छ संघ का स्नेह-मिलन समारोह का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ अध्यक्ष रतनलाल वडेरा ने कहा कि राजस्थान अचलगच्छ संघ में सक्रियता व जागरूकता को लेकर कार्य करने की जरूरत है। जिस कड़ी में हम सब को मिलकर संघ हित में आगे आकर कार्य करना होगा। वडेरा ने कहा कि स्नेह-मिलन के माध्यम से हम सब एक स्थान पर एकत्रित होकर संघ के हित व उन्नयन को लेकर विचार-विमर्श कर सकेंगे। संघ के सभी सदस्यों में संघ के प्रति जागृति लाना बहुत जरूरी है।
इस बैठक में अखिल राजस्थान अचलगच्छ संघ रतनलाल वडेरा, बाड़मेर अचलगच्छ संघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां, नाकोड़ा ट्रस्टी गौतम सिंघवीं, श्रीमती उषा जैन, बाबुलाल वडेरा, हंसराज कोटड़िया, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल गोठी, बाबुलाल श्रीश्रीमाल, मेवाराम सिंघवीं, मुकेश बोहरा अमन, सम्पतराज सिंघवी, जेठमल वडेरा, पवन सिंघवीं, मुकेश बोहरा, सुरेश गोठी, विराग बोहरा, पवन बोहरा, दिनेश बोहरा, बंशीधर बोहरा, बाबुलाल श्रीश्रीमाल सहित महिला व युवा मण्डल के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon