पूर्णिया: बिहार किसान मजदूर संघ का संगठनात्मक चुनाव आज स्थानीय टाउन हॉल में संपन्न हुआ। नए जिलाध्यक्ष के रूप में धीरेंद्र यादव का चयन हुआ, जबकि सुरेश सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष और मो. इम्तियाज आलम मंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए धीरेंद्र यादव ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने किसानों के हित में काम करने और उन्हें अनाज का उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों की मुख्य समस्या खाद की कमी है, जिसके समाधान के लिए जिला प्रशासन को मांगपत्र दिया जाएगा, और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव, अशोक कुमार यादव, दिनेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, पूनम देवी, नीरा देवी, बेबी देवी, माहेश्वरी मेहता और श्यामबाबू कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"