पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के साथ “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सिंचाई प्रबंधन से जुड़ी सरकारी नलकूपों की स्थिति, नहरों की कार्यशीलता, पुल निर्माण कार्य तथा लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की गहन जांच की गई।समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लिफ्ट सिंचाई योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर जो योजनाएं बंद हैं, उनके कारणों सहित निर्धारित समयसीमा में प्रतिवेदन समर्पित किया जाए, ताकि किसानों की फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा न हो।बनमनखी में चल रहे पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Post navigationबिहार किसान मजदूर संघ का चुनाव सम्पन्न, धीरेंद्र यादव बने अध्यक्ष, सुरेश कुशवाहा उपाध्यक्ष पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष
पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के साथ “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सिंचाई प्रबंधन से जुड़ी सरकारी नलकूपों की स्थिति, नहरों की कार्यशीलता, पुल निर्माण कार्य तथा लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की गहन जांच की गई।समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लिफ्ट सिंचाई योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर जो योजनाएं बंद हैं, उनके कारणों सहित निर्धारित समयसीमा में प्रतिवेदन समर्पित किया जाए, ताकि किसानों की फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा न हो।बनमनखी में चल रहे पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।