पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर एमबीए सेकेंड एवं फोर्थ सेमेस्टर, एमसीए फर्स्ट एवं फोर्थ सेमेस्टर तथा बीटेक फोर्थ सेमेस्टर स्पेशल परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण में पाया गया कि सभी परीक्षाएं कदाचार-मुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं, जिस पर कुलपति ने संतोष व्यक्त किया और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों का भी निरीक्षण किया।

हाल के दिनों में स्वास्थ्य संबंधी कारणों, विशेषकर पैर में तकलीफ के चलते वे निरीक्षण नहीं कर पा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने पुनः औचक जांच शुरू की है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों और शिक्षकों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नियमित व अनुशासित ढंग से कक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया, ताकि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल और सुदृढ़ हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon