Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

पुरबिया और गरीब रथ ट्रेन से नल चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

By अंग इंडिया न्यूज़
February 12, 2026 2 Min Read
0

सहरसा, अजय कुमार: आरपीएफ की सक्रियता एवं तत्परता से रेल संपत्ति चोरी कर रहे एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से ट्रेन से चोरी किए गए नल और अन्य रेल सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को सहरसा आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा अपने दल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीडी लाइन के उत्तरी छोर पर झाड़ियों में रेलगाड़ी से चोरी किए गए नल छिपाकर रख रहा है।

सूचना मिलते ही सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचकर आरपीएफ टीम ने घेराबंदी की। टीम ने देखा कि एक युवक झाड़ी से झोला लेकर बाहर निकल रहा था। शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। जिसके बाद ओएचई पोल संख्या 43/29 के समीप रेलवे सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया। वही तलाशी लेने पर उसके झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ‘सहरसा आनंद विहार पुरबिया’ एक्सप्रेस ट्रेन से नल चोरी किया था और लोको पायलट को आते देख झाड़ियों में छिपा दिया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय छोटू कुमार निवासी वार्ड संख्या 13, गांधी पथ, सहरसा स्थायी पता: कहरा, वार्ड संख्या 26 के रूप में हुई। जिसके पास तलाशी के दौरान आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।पूछताछ में आरोपी ने 26 जनवरी और उसके दो दिन बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से भी नल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर रेलवे यार्ड की झाड़ियों से 38 ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक नल और बरामद किया गयक। इसको लेकर आरपीएफ पोस्ट सहरसा में संपत्ति अनधिकृत कब्जा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रेल न्यायालय खगड़िया में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

ट्रक में बने तहखाना से 4 लाख 70 मूल्य के 518 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार

Next

नदी किनारे अज्ञात युवक का सिर कटी लाश मिलने से लोगो में है दहशत

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.