पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बायसी अंचल/प्रखंड में अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा मद से अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि राकेश ने आग से प्रभावित चार परिवारों को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।प्रशासन की ओर से कहा गया कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी श्री महेश प्रसाद, भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigationफार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिव्यांग जनों को विशिष्ट पहचान पत्र के लिए भवानीपुर में शिविर का हुआ आयोजन, 156 रोगियों की हुई जांच
पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बायसी अंचल/प्रखंड में अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा मद से अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि राकेश ने आग से प्रभावित चार परिवारों को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।प्रशासन की ओर से कहा गया कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी श्री महेश प्रसाद, भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।