PURNIA NEWS : भाजपा महिला मोर्चा का बूथ सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं को केंद्र-राज्य की योजनाओं से कराया अवगत

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रवासी महिला नेत्री टीम के मार्गदर्शन में विधानसभा संयोजक अनुपमा झा के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों के साथ विभिन्न शक्ति केंद्रों पर संपर्क कर महिला टीम का गठन किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में अध्यक्षों के नेतृत्व में दर्जनभर पंचायतों और नगर के दो दर्जन वार्डों के टोला-मोहल्लों में घर-घर जाकर महिलाओं से मुलाकात की गई और केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अनुपमा झा ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिहार सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 35% आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। संपर्क टोली में महिला मोर्चा से सरिता राय, ममता झा, सोनी सिंह, लीला देवी, करुणा झा, आशा सिंह, सीमा झा, नूतन देवी, सत्यभामा देवी, टुंपा बरई, पुष्पा राय, उषा दास, अवंतिका चौधरी, आशा अनुरागनी, मीना राजभर सहित शक्ति केंद्र की सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *