कन्हौली बाजार में हथियारबंद डकैती, व्यवसायी के घर से लाखों की लूट

सीतामढ़ी: कन्हौली बाजार में शुक्रवार देर रात लगभग 12:30 बजे नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने एक व्यवसायी के घर पर धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। घटना थाना और एसएसबी कैंप से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई, जहां करीब डेढ़ दर्जन बदमाश कट्टा, कुल्हाड़ी और बम से लैस होकर पहुंचे थे। डकैतों ने जनरल स्टोर्स संचालक रामा शंकर गुप्ता के घर को निशाना बनाया और उन्हें हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

बदमाशों ने अलमारी की चाबी छीनकर सोना-चांदी के आभूषण और करीब 70 हजार रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति लूट ली। घटना के दौरान परिजनों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, लेकिन डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए बम धमाके कर दिए। गश्ती पर मौजूद चौकीदार भी हमले में बाल-बाल बचे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी है। थाना और एसएसबी कैंप के नजदीक हुई इस वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon