पूर्णियाँ : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने बैसा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रौटा एवं सिरसी का निरीक्षण कर विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के रहन-सहन, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, शैक्षणिक गतिविधियों तथा पढ़ाई-लिखाई की स्थिति की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को विद्यालय एवं छात्रावास में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।