स्थापना दिवस पर पप्पू यादव का संदेश, पूर्णिया के विकास का दोहराया संकल्प

पूर्णिया: पूर्णिया के स्थापना दिवस के मौके पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिले के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर पूर्णिया की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और संघर्षशील जनता को सम्मान देने का दिन है।

उन्होंने कहा कि सीमांचल का यह प्रमुख जिला अपनी एकता, आपसी सद्भाव और मेहनतकश लोगों की बदौलत अलग पहचान रखता है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन, सड़क और आधारभूत संरचना के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया को आदर्श और विकसित जिला बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। अंत में उन्होंने सभी जिलावासियों से एकजुट होकर प्रगति और समृद्धि के नए लक्ष्य तय करने और जिले को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।