PURNIA NEWS : पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई के निधन पर मंत्री लेशी सिंह ने जताया शोक

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्व सांसद आदरणीय प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई श्री दीनानाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मशरख, छपरा स्थित दिवंगत के आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की, ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कलियुग में लक्ष्मण जैसे छोटे भाई का असमय यूं साथ छोड़ जाना अत्यंत वेदनादायक है। उन्होंने प्रभुनाथ सिंह और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *