PURNIA NEWS : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस 3 मार्च 2025 को पूर्णियाँ में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में समस्त क्षत्रिय समाज से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज की एकता का परिचय दें और सरकार को अपनी सामूहिक शक्ति का अहसास कराएं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान से शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन कलाभवन, पूर्णियाँ में सुबह 11 बजे से होगा। इस मौके पर समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए सभी को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा। आयोजन की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष अमित सिंह और युवा जिला अध्यक्ष छोटू सिंह ने सभी से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *