12 व 13 मार्च को होगा कोशी महोत्सव, स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों का होगा प्रदर्शन

सहरसा, अजय कुमार: जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में कोशी महोत्सव:2026 आयोजन संबंधित बिंदु पर विचार विमर्श हेतु शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया की अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी कोशी महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष 12 एवं 13 मार्च को आयोजित होने वाले कोशी महोत्सव में कोशी क्षेत्र के महान संस्कृति, परंपरा को प्रतिबिंबित करने वाले कार्यक्रमों का समावेश होगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय,आमंत्रित कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जाएगी।

आमंत्रित कलाकारों के संबंध में सम्यक विचारोपरांत शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। आज आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्रेयांश तिवारी, जिला एवं कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon