रूपौली में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी शिविर, 253 आवेदनों की जांच

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर 16 फरवरी 2026 को रूपौली प्रखंड कार्यालय एवं रेफरल अस्पताल परिसर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुमप एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किया।

चिकित्सकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 253 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया, जिनमें 172 अस्थि दिव्यांग, 32 श्रवण बाधित (ईएनटी) तथा 49 ऐसे आवेदक शामिल रहे जिन्होंने पूर्व निर्गत प्रमाण-पत्र के आधार पर यूडीआईडी हेतु आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों की विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है तथा पूर्व में ऑफलाइन जारी प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र यूडीआईडी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। शिविर की निगरानी प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरेश कुमार द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से संबंधित आवेदकों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों को पेंशन, शिक्षा, रोजगार में आरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon