पूर्णिया आईजी ने एसएसबी 56वीं बटालियन का दौरा किया, सीमा सुरक्षा और तस्करी रोकने पर चर्चा

अररिया, प्रिंस कुमार: विवेकानंद ने सोमवार को बथनाहा स्थित एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय का दौरा किया। कमांडेंट शाश्वत कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने आईजी और एसपी जितेंद्र कुमार का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आईजी ने वाहिनी मुख्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

स्वागत समारोह के बाद उच्च स्तरीय बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने तथा पुलिस और एसएसबी के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। इसके बाद आईजी ने 56वीं वाहिनी के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों—जोगबनी बीसीपी एवं आईसीपी गेट, फुलकाहा और पथरदेवा बाह्य सीमा चौकियों—का निरीक्षण किया और जवानों की मुस्तैदी एवं दैनिक सुरक्षा प्रबंधन की बारीकियों को समझा।

भ्रमण के दौरान एसएसबी के उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. विवेक कुमार माथुर, कमांडेंट शाश्वत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, सहायक कमांडेंट शुभ्रांशु पांडेय व राशि भारद्वाज, निरीक्षक हरेंद्र सिंह और जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon