विधानसभा में विधायक विजय खेमका ने उठाई पेंशन, सड़क व सीवरेज की मांग

पूर्णिया: बिहार विधानसभा के चल रहे सत्र में पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में अनियमितताओं का मामला उठाते हुए कहा कि कई जीवित लाभुकों को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है, जो अत्यंत गंभीर है।

उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा पात्र लाभुकों की पेंशन अविलंब पुनः चालू कराने की मांग की, जिस पर संबंधित मंत्री ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने उफरैल मध्य विद्यालय के उत्क्रमण, नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच हेतु आधुनिक संयंत्र लगाने की आवश्यकता भी रखी।

साथ ही उन्होंने ईस्ट ब्लॉक के महाराजपुर पंचायत में अशोक महलदार के घर से भाया मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय तक तथा गौरा पंचायत में कारी ऋषि के घर से झटका मुसहरी तक कच्ची सड़क के शीघ्र पक्कीकरण की मांग याचिका के माध्यम से की। श्री खेमका ने कहा कि बजट सत्र के दौरान वे लगातार पूर्णिया के विकास से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं और एनडीए सरकार में क्षेत्र विकास की नई गति पकड़ रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon