PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा आरम्भ हो गया । मंगलवार से आरम्भ हुए श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ विशाल कलश यात्रा निकाल कर किया गया । मंगलवार को श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकाली गई कलश यात्रा में हजारों नारियों एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया । इस दौरान समूचे भवानीपुर नगर पंचायत का माहौल आध्यत्मिक और भक्तिमय बन गया । श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकाली गई कलश यात्रा समूचे नगर पंचायत भवानीपुर का भ्रमण करते हुए पुनः श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंच कर समाप्त हुआ । कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ के द्वारा लागये जा रहे राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण के गगनभेदी नारो से समूचा भवानीपुर गुंजायमान बना रहा ।

भवानीपुर में पहलीबार 200 से ज्यादा साधुओं का हुआ है आगमन :–

विवाह पंचमी के दिन से आरम्भ हुए श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पहली बार भवानीपुर में 200 से ज्यादा साधु पधारे हैं । सर्वजनिक सहयोग से हो रहे इस विशाल महायज्ञ के कमिटी सदस्यों ने बताया कि राजस्थान, हरिद्वार, बनारस, अयोध्या आदि पावन जगहों से 200 से ज्यादा साधु भवानीपुर पधार चुके हैं । कमिटी सदस्यों ने बताया कि मंगलवार से प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक हवन किया जायेगा और दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक प्रकांड विद्वानों के द्वारा भागवत कथा किया जायेगा । यज्ञ स्थल पर 30 से ज्यादा देवी देवताओं की प्रतिमा भी विधि विधान से मंगलवार को स्थापित किया गया है । मंगलवार को निकाले गए कलश यात्रा को सफल बनाने में समाजसेवी मकुनी मंडल, सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, पूर्व सरपंच पीताम्बर यादव, पूर्व सरपंच सह पुतव पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव, कैलाश शर्मा, ओमप्रकाश, रंजीत कुमार सहित समस्त नगर पंचायत वासियों के सराहनीय सहयोग बना रहा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *