सहरसा, अजय कुमार: जिले महिषी प्रखंड स्थित गंडोल चौक से दक्षिण पूर्व मुखिया लक्ष्मी प्रसाद यादव के स्थल दो दिवसीय संत काग बाबा ज्ञान मार्ग का 50वां वार्षिकोत्सव सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक डॉ रणवीर यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त प्रखंडवासियों के सौजन्य व सहयोग से 21 व 22 फरवरी को दो दिवसीय सत्संग भजन-कीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया जा रहा है।
इस सत्संग के मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामी पूज्य गुरूवानन्द जी महाराज रहेगें। उन्होने कहा कि इस अवसर पर पूज्य संत काग बाबा के द्वारा रचित ग्रंथ भी सत्संग स्थल पर मौजूद रहेगी। साथ ही महिला एवं पुरुषों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।
उन्होने कहा कि 12 बजे से तीन बजे तक भजन कीर्तन तथा तीन बजे संध्या छह बजे तक पूज्य गुरूवानन्द जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि भजन-कीर्तन एवं सत्संग की महिमा अत्यंत कल्याणकारी है। इसके श्रवण एवं चिंतन मनन से भगवान की प्राप्ति होती है।



