पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ सहरसा शाखा के अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह व सचिव विमल कुमार मनोनीत

सहरसा, अजय कुमार: पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की समस्तीपुर मंडल के सहरसा शाखा ईकाई का गठन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री संतोष कुमार झा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जोनल कार्यकारी महामंत्री सत्यप्रकाश, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पासवान, जेडआरसीसी सदस्य रेल भारत सरकार के एन पी गरीब की गरिमामय उपस्थिति मे शाखा पदाधिकारियों का चयन कर दायित्व सौपा गया। जिसके अंतर्गत शाखा सचिव विमल कुमार, अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव राजन कुमार सिन्हा व कमलेश कुमार, संगठन मंत्री विवेकानंद, उप संगठन मंत्री प्रणव वत्स तथा कोषाध्यक्ष दिवाकर झा को दायित्व सौपा गया।

मंडल मंत्री श्री झा ने कहा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ के द्वारा सदस्यता अभियान एवं शाखा पुनर्गठन का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सहरसा शाखा इकाई का गठन कर नए लोगों को दायित्व सोपा गया है। उन्होंने कहा कि सहरसा मे रेल कर्मियों की संख्या अधिक है। वही समस्याएं भी काफी विकराल है।यहां रेल कर्मियों से निर्धारित 8 घंटा से अधिक ड्यूटी लेकर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। 8 घंटे से अधिक काम करवाना मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के प्रयास से कर्मचारियों के हित में चार नए लेबर बिल लाए गए हैं। जिससे सभी क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी एवं असंगठित क्षेत्र की मजदूरों को काफी राहत और सहूलियत होगी। मुख्य अतिथि के एम पी गरीब ने कहा कि भारतीय रेल मजदूर संघ रेल कर्मचारियों के हित, उद्योगों के हित एवं श्रमिक हित में सदेव कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों के हित में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। मजदूर अपने स्वाभिमान को गिरवी रखकर काम नहीं करेंगे बल्कि देश हित उद्योग हित एवं मजदूर हित में सदैव आवाज उठाती रहेगी। इस कार्यक्रम में जोनल कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, शिवजी प्रसाद, रमेश कुमार सिंह, मणिभूषण कुमार भारती, प्रांजल कुमार, मनोज कुमार महतो, रोहित कुमार, राजन कुमार झा, ललन कुमार, सोनू कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार सिंह, असीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार, विवेकानंद कुमार, प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon