डगरुआ व बायसी के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए लक्षित लाभुकों तक समय पर लाभ पहुँचाने पर जोर दिया है। इसी क्रम में आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने बुधवार को डगरुआ एवं बायसी प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, केंद्र परिसर की साफ-सफाई, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत प्रथम गर्भवती एवं द्वितीय कन्या शिशु की माताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, महिला पर्यवेक्षिकाओं की निगरानी व्यवस्था, बच्चों व गर्भवती तथा धात्री माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण (वीएचएसएनडी) तथा पोषण आहार की उपलब्धता की गहन जांच की गई।

निरीक्षण में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सेविकाओं एवं पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगने तथा आवश्यकतानुसार पोषाहार मद की राशि में कटौती करने का निर्देश दिया गया। साथ ही केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, सुबह के नाश्ते में अंडा शामिल करने, एफआरएस शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, बिजली कनेक्शन लेने तथा सभी आवश्यक अभिलेख केंद्र पर ही संधारित रखने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon