Purnia News: कारतूस हेराफेरी मामले में पुलिस का खुलासा, अनुसंधान में आई तेजी

पूर्णिया: Purnia News के.हाट थाना कांड संख्या 290/25, जिसमें विशाल गन हाउस के संचालक द्वारा कारतूस की हेराफेरी का मामला दर्ज है, को लेकर आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले की जांच में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस गंभीर प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

प्रारंभिक जांच में कारतूस के भंडारण व वितरण में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, और इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और अवैध हथियार या कारतूस के किसी भी लेन-देन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *