पूर्णिया विश्वविद्यालय में कक्षाओं के अभाव पर छात्रों का भविष्य खतरे में: छात्र जद (यू)

पूर्णिया: छात्र जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में कक्षाओं के नियमित संचालन में कमी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिना कक्षाएं कराए परीक्षा आयोजित करने से छात्रों को सिलेबस और विषयों की सही समझ नहीं होती, जिससे परीक्षा परिणाम अत्यंत खराब आ रहे हैं।

अंकित झा ने आरोप लगाया कि कुलपति के एक वर्ष के कार्यकाल में छात्रों के हित में 1 प्रतिशत भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने लिखा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है, पीजी सीटों के बावजूद ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का नामांकन नहीं लिया जा रहा और CIA परीक्षा केवल औपचारिकता के लिए आयोजित की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में विफल है। अंकित झा ने मांग की कि सभी महाविद्यालयों में तत्काल नियमित कक्षाएं संचालित की जाएँ, बिना कक्षाओं के परीक्षा लेने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और केवल नाम के लिए डिग्री देने की परंपरा समाप्त की जाए। उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि अब छात्र हित में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon