पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण: बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास पर विशेष ध्यान

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार और बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विवेक कुमार ने गुरुवार को पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शिक्षा और कौशल विकास गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया।

पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक और कर्मियों को बच्चों के साथ संवेदनशील एवं बाल-अनुकूल व्यवहार अपनाने, किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने और नियमित काउंसलिंग तथा शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहायक निदेशक ने उपस्थित कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास और पुनर्वास को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण में यह पाया गया कि बच्चे कक्षा में अध्ययनरत हैं और पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं, जबकि आवश्यक पंजियों को अपडेट रखने और सुरक्षा एवं अनुशासन तंत्र को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon