स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यषाला का आयोजन किया गया। इन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है । इसकी अगुवायी बीडीओ अरविंद कुमार कर रहे थे। इस कार्यषाला का आयोजन सिंहपुर दियारा पंचायत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन इकाई भवन में किया गया।

मौके पर प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ अरविंद कुमार ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि कैसे अपशिष्ट प्रबंधन इकाई की परिसंपत्तियों का रख-रखाव एवं प्रबंधन किया जाता है। सभी पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत पर्यवेक्षक अब मास्टर ट्रेनर के रूप में पंचायत के सभी स्वच्छताग्रहियों को ठीक इसी तरह प्रशिक्षण देंगे, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन इकाई की परिसंपत्तियों का रख-रखाव समुचित रूप से हो सके।

प्रशिक्षण उपरांत स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रुपेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, वाररूम कर्मी शंकर शर्मा सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon