20 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी सहित पांच पियक्कड़ गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत

सरसी, पूर्णिया: सरसी पुलिस द्वारा गुरुवार को देशी शराब से जुड़े मामले में एक कारोबारी एवं चार पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। मामला मुगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के संग्राम टोला की है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची सरसी पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी नागेन्द्र मुर्मू (35) जो स्थानीय पंचायत के संग्राम टोला बरैना गांव का निवासी है वहीं से पुलिस ने देसी शराब के नशे में धुत चार पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार पियक्कड़ बी. कोठी थाना अंतर्गत मुरवल्ला गांव निवासी टुनटुन महतो, मधेपुरा जिला अन्तर्गत मुरलीगंज थानाक्षेत्र के परवा विंद टोला गांव निवासी किसन महतो, मुगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत स्थित बरैना वार्ड संख्या 9 निवासी वलित महतो तथा धमदाहा थाना अंतर्गत धरोहर जमुनिया गांव निवासी उधो महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। नशा परिक्षण में पुष्टि होने पर न्यायसम्मत कार्रवाई करते हुए हिरासत भेजा गया। मामले में सरसी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी एवं नशे में धुत गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मद्यनिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon