Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Uncategorizedपूर्णिया

पूर्णिया के हरदा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, पुलिस-एनजीओ की संयुक्त छापेमारी में 9 हिरासत में

By अंग इंडिया न्यूज़
February 20, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया जिले के हरदा रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरंगा पुलिस और नया सवेरा एनजीओ की संयुक्त टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान महिला और पुरुष समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों की पहचान और भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी देने से परहेज कर रही है।

इस अभियान की कमान सदर एसडीपीओ-1 ज्योति शंकर के हाथों में रही। छापेमारी दल में साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार तथा सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नया सवेरा एनजीओ की ओर से हरदा इलाके में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही पुलिस टीम इलाके में पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस ने 9 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को मरंगा थाना लाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। छापेमारी की खबर फैलते ही हरदा बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि एनजीओ की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के गैरकानूनी धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
JDU youth leader Raju Mandal died in a road accident.
Previous

सड़क हादसे में जदयू युवा नेता राजू मंडल की सड़क हादसे में मौत

Next

मुख्यमंत्री छात्र परिभ्रमण योजना: पूर्णिया की 40 छात्राएं विक्रमशिला रवाना

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.