पूर्णिया: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने शून्यकाल व ध्यानाकर्षण के माध्यम से बिहार में गौहत्या पर कठोर कानून बनाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने गौमाता के धार्मिक, वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर पूर्णिया सहित राज्य में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन केंद्र स्थापित करने की मांग रखी।
इसके साथ ही विधायक ने गुलाबबाग जीरोमाइल क्षेत्र के आसपास नया बिजली ग्रिड बनाने, नगर निगम क्षेत्र के लगभग 10 हजार फुटपाथी दुकानदारों के लिए पूर्व-चिन्हित 11 स्थानों पर वेंडिंग ज़ोन निर्माण की मांग भी सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।



