पूर्णिया: सरकार के 07 निश्चय–03 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) अभियान अंतर्गत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम जनता से रूबरू होकर 39 आवेदनों की सुनवाई की।

सुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमसंगत व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आवेदकों की शिकायतों का पंजीकरण कर उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई, साथ ही बैठने, शुद्ध पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बताया गया कि सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"