CAIT के पूर्णिया जिला अध्यक्ष बने नवनीत कुमार केडिया, व्यापारियों के हित में सशक्त टीम बनाने का संकल्प

Navneet Kumar Kedia becomes the Purnia district president of CAIT

अंग इंडिया संवाददाता/

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने संगठन को और मजबूत करते हुए नवनीत कुमार केडिया को पूर्णिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने की। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा जारी पत्र के आधार पर की गई है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनीत कुमार केडिया ने पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ भोला शाह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भोला शाह ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त समझा और भविष्य में संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिया।

नवनीत केडिया ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न व्यापारी संगठनों और समूहों को CAIT की जिला कमेटी से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सशक्त, समन्वित और प्रभावी टीम का निर्माण हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को उच्च स्तर तक मजबूती से रखा जाएगा।

नवनीत केडिया के मनोनयन पर वीरेंद्र दूगड़, अशोक दूगड़, सचिन कुमार, प्रमोद मिश्रा, संतोष केसरी (मधुबनी), विनोद केसरी उर्फ मुन्ना (मधुबनी), कृष्णा केसरी, राजेश कुमार, राजू तंबोली, संजय केसरी, शंकर तंबोली, आशुतोष शाह उर्फ गुड्डू भैया, दिनकर चौरसिया एवं राजन शाह सहित कई व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। CAIT की इस नियुक्ति को पूर्णिया के व्यापारिक जगत में एक सकारात्मक और उत्साहवर्धक कदम के रूप में देखा जा रहा है।