रूपौली पूर्णिया: जदयू के जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल के निधन से प्रखंड के जदयू परिवार में अशोक की लहर छा गई है सभी ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मयंक कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, प्रखंड युवा अध्यक्ष संतोष कुमार सोनू आदि ने युवा जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद, स्तब्धकारी और पूरे राजनीतिक परिवार के लिए गहरी क्षति है। राजू संगठन की ताकत एवं युवाओं की आवाज़ और संघर्षशील नेतृत्व का सशक्त प्रतीक थे।
उन्होंने अपने कर्मठता, जुझारूपन और समर्पण से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और युवा-युवा तक पहुँचाने का सफल प्रयास करते रहे । पूर्णिया की धरती पर संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका, हमेशा स्मरणीय रहेगी। उनका अचानक चला जाना, न केवल पार्टी के लिए, बल्कि पूर्णिया की राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। एक ऊर्जावान युवा नेतृत्व का इस तरह असमय खो जाना, हम सभी के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। राजू जी का संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी !



