पूर्णिया: के.नगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिडिल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के चयनित शिक्षकों/शिक्षिकाओं के लिए एनीमिया मुक्त भारत (AMB) टूल किट पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की।
प्रशिक्षण में बच्चों में एनीमिया की पहचान व रोकथाम, संतुलित आहार, प्रत्येक बुधवार IFA वितरण तथा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी गई। PHIA फाउंडेशन के युगल किशोर एवं मोनी मिश्रा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए शिक्षकों ने विद्यालय स्तर पर एनीमिया उन्मूलन को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।



