पूर्णिया: टीकापटी थाना क्षेत्र के स्थानीय टीकापट्टी चौक के पास ऑटो में पीछे से अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मार दिए जाने से तीन महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं ! उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया, जिनमें से चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया है । घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि रुपौली गांव की सुनीता देवी उम्र 62 वर्ष अपनी दो बहन गीता देवी एवं सुनैना देवी के साथ डुमर रिश्तेदार के यहां ऑटो से जा रही थीं ।
वह टीकापट्टी जैसे ही पहुंचीं, कि पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी ऑटो में धक्का मार दिया ।जिससे तीनों बहन बुरी तरह जख्मी हो गईं । तत्काल पुलिस ने तीनों को रूपौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां सुनीता देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बहन गीता देवी एवं सुनैना देवी का इलाज चल रहा है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।



