किराने की दुकान के आर में बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराब कारोबारी भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत तेलियारी गांव निवासी भोकिल साह का पुत्र सोनू कुमार है । गिरफ्तार शराब तस्कर सोनू कुमार के पास से पुलिस ने 11.5 लीटर अवैध शराब जप्त किया है ।

वह अपने घर पर किराने की दुकान के आड़ में काफी दिनों से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तेलियारी वार्ड नंबर दस में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष ने सदलबल के साथ छापेमारी करते हुए शराब तस्कर सोनू कुमार के किराना दुकान से अवैध शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon