भगवामय होगा पूर्णियाँ, ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा कल

पूर्णियाँ / संवाददाता : रामनवमी के पावन अवसर पर मधुबनी क्षेत्र में कल भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को भगवा ध्वज, पताकाओं और सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा है।

शोभायात्रा समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा ऐतिहासिक स्वरूप में होगी, जिसमें विभिन्न अखाड़ों और मोहल्लों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सिपाही टोला, माँ काली मंदिर, जनता चौक, रजनी चौक, शांति नगर, कोरथ बड़ी, रामबाग, मधुबनी बाजार, चूनापुर, प्रतापनगर, महबूब खान टोला, शिव मंदिर काली बाजार, बाड़ीहाट, लाइन बाजार, डॉलर चौक, राजेंद्र नगर, तारा नगर, मैथिल टोला, अमला टोला, गुलाबबाग अखाड़ा और खुशकीबाग अखाड़ा सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन इसमें शामिल होंगे।

शोभायात्रा में बंगाल और झारखंड से आने वाली विशेष झांकियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण और आस्था का संगम प्रस्तुत करेंगी।

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ तथा अनुशासन, मर्यादा और शांति बनाए रखें, ताकि शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह जानकारी शोभायात्रा समिति के सह-संयोजक अभ्यम लाल द्वारा साझा की गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon