पुलिस से शिकायत करने पर नशेड़ियों ने मक्का एवं केला की फसल काटकर किया बर्बाद

After complaining to the police, drug addicts destroyed the maize and banana crops by cutting them.

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया/आनंद यदुका

भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी में नशेड़ियों ने किसान के खेत मे लगी मक्का एवं केला की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया है । मामले को लेकर पीड़ित किसान संजय कुमार ने भवानीपुर थाना में एक नामजद एवं तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है । पीड़ित किसान संजय कुमार ने बताया कि तेलियारी गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के बगल में नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है ।

उसने बताया कि इसकी शिकायत उसके द्वारा भवानीपुर पुलिस से किया गया था । जिसके बाद नशेड़ी प्रवेश साह ने कई लोगो के समक्ष उसे धमकी दिया था कि इसका बुरा अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा । जिसके बाद गुरुवार की रात्रि संजय साह के खेत मे लगी मक्का की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया गया है । पीड़ित किसान ने बताया कि नशा की शिकायत किये जाने से आक्रोशित नशेड़ी प्रवेश साह ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी फसल को बर्बाद किया है ।

पीड़ित किसान ने थाना में आवेदन देखकर उचित न्याय की मांग किया है । इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा ।