PURNEA NEWS ; एक निजी कार्यक्रम के अवसर पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव जी का वार्ड 03 की पार्षद  दीपा भारती के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर  दीपा भारती एवं प्रमुख समाजसेवी  राजीव सिंह जी ने पुष्पगुच्छ और शॉल प्रदान कर विधानसभा उपाध्यक्ष का सम्मान किया।इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव कुमार कुंदन किशोर सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता अजय सिंह तथा आलमनगर प्रखंड अध्यक्ष आजाद सिंह जी भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण यादव ने पुर्णिया के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की। दीपा भारती ने वार्ड 03 की विभिन्न समस्याओं से उपाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया और उनके समाधान हेतु चर्चा की।स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *