PURNEA NEWS ; एक निजी कार्यक्रम के अवसर पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव जी का वार्ड 03 की पार्षद दीपा भारती के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीपा भारती एवं प्रमुख समाजसेवी राजीव सिंह जी ने पुष्पगुच्छ और शॉल प्रदान कर विधानसभा उपाध्यक्ष का सम्मान किया।इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव कुमार कुंदन किशोर सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता अजय सिंह तथा आलमनगर प्रखंड अध्यक्ष आजाद सिंह जी भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण यादव ने पुर्णिया के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की। दीपा भारती ने वार्ड 03 की विभिन्न समस्याओं से उपाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया और उनके समाधान हेतु चर्चा की।स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया Post navigationPURNEA NEWS ; फसलों के साथ-साथ आँखों पर लाही का प्रकोप PURNEA NEWS । जदयू पूर्णिया द्वारा संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर सशक्तिकरण पर जोर