पूर्णियाँ / किशन : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त 2026 को पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. सावित्री सिंह के निर्देश पर एनसीसी पदाधिकारी ज्ञानदीप गौतम के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं 80 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने ‘आओ हर घर तिरंगा फहराएं, आजादी का उत्सव मनाएं’ और ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ जैसे देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली।

रैली पूर्णिया कॉलेज से शुरू होकर कॉलेज चौक होते हुए रंगभूमि चौक पहुंची और पुनः पूर्णिया कॉलेज लौटकर संपन्न हुई।इस अवसर पर डॉ. रमन गुंजन, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. निर्मला, डॉ. नूर आलम, आभास कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं कुणाल, अवतार वत्स, सुशांत, गुलशन, नीरज, प्रेम सिंह, करीना तिर्की, ज्योति, अंजलि और मुक्ति सहित 80 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।