पूर्णियाँ : जिले के सुखसेना गांव में रविवार को ब्राह्मण युवा एकता मंच, पूर्णिया (बिहार) की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के किसी गरीब एवं जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार को बेटी की शादी, उपनयन संस्कार या बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होने पर मंच अपनी क्षमता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराएगा। इस दौरान युवाओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि समाज के लोगों के सुख-दुख में एक परिवार की तरह साथ खड़े रहेंगे।वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित करने के साथ जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
युवाओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई।मंच की ओर से बताया गया कि सुखसेना में हुई यह पहली बैठक संगठन की सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत है। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को मंच से जोड़ने तथा सामाजिक सहयोग की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।बैठक के अंत में मंच की ओर से सुखसेना गांव के अमित, रोहित, राहुल, नीतीश, प्रिंस, आयुष सहित समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।