PURNIA NEWS: पूर्णिया में युवा नेतृत्व का नया सितारा: प्रियम सांडिल्य बने जिला महासचिव

पूर्णिया: PURNIA NEWS छात्र जदयू पूर्णिया इकाई में संगठन की मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रियम सांडिल्य को पहली बार जिला महासचिव पद पर मनोनित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बी. कोठी के प्रखंड प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौपी गई है। यह पहली बार है जब प्रियम सांडिल्य को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

इस नई जिम्मेदारी के बाद उन्होंने अपने हृदय की गहराइयों से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, पूर्णिया के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव श्री आशीष कुमार बब्बू, निवर्तमान सांसद श्री संतोष कुशवाहा, छात्र जदयू प्रदेश प्रभारी श्री वीरेंद्र नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री राधे श्याम, जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष श्री अविनाश सिंह को धन्यवाद दिया।

इस मनोनयन ने छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विश्वास पैदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *