SAHARSA NEWS ; आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति जिला संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित

SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति के तहत स्टेडियम प्रांगण में मंगलवार को जिला संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।सरकार के एफआरएस नीति के खिलाफ एवं मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य सेविका सहायिका संघ राज्य सचिव विभा कुमारी नें किया। बिहार राज्य सेविका, सहायिका संघ उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी ने धरना को संबोधित संबोधित किया।वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने धारणा को संबोधित करते कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय।वही जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा सरकार नहीं देती है तबतक15 हजार रूपए मानदेय दिया जाय। इसको लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संघ अनवरत संघर्ष जारी रखेगा। धारना को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव परमानंद ठाकुर,भावेश यादव, विपिन कुमार,मनोज दत्त, सेविका धार्मिक कुमारी, पूनम कुमारी, वीणा रानी, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रतिमा कुमारी, उषा देवी, रंजू देवी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *