अंग इडिया प्रतिनिधि, नई दिल्ली: Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए। वर्तमान में रेलवे में 8.2% महिला कार्यबल है। इस अवसर पर, CSMT से शिर्डी तक वंदे भारत ट्रेन और भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की गई। भोपाल रेलवे मंडल ने महिला कर्मचारियों के सम्मान में ट्रेन को महिला क्रू द्वारा चलाने का आयोजन किया, जिसमें लोको पायलट नूतन, सहायक लोको पायलट नेहा श्रीवास्तव और अन्य महिला कर्मचारी शामिल थीं। यह कदम रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रतीक है। Post navigationWomen’s Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी के ‘एक्स’ हैंडल पर वैशाली और वैज्ञानिकों का संदेश Delhi Metro’s Golden Line : बनेगी दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-सिटी मेट्रो नेटवर्क