PURNEA NEWS ; पीसीसी सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी सुविधा, जल्द अन्य सड़कों का भी कराया जाएगा निर्माण : अख्तरुल ईमान

PURNEA NEWS ;-विमल किशोर ;  विधायक अख्तरुल ईमान ने प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत अंतर्गत हकैली टोल वार्ड नंबर 5 में महेंद्र साह के घर से हनेश के घर तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। पीसीसी सड़क शिलान्यास के दौरान सभा में संबोधन करते हुए विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा की ये पीसीसी सड़क निर्माण होने से लोगों को कीचड़ पानी से निजात मिलेगी और आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण काफी दिनों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। विधायक ईमान ने मौके पर मौजूद संवेदक को कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।मानक के अनुरूप सड़क निर्माण का कार्य करें। स्थानीय लोगों ने कहा कि कार्य में कोई कमी हो तो इसकी सूचना दे। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगो को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़क बची हुई है जल्द ही उन सभी सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। मेरी हरसंभव कोशिश है की जहां तक हो सके लोगो की भला करे। उन्होंने कहा कि वैसे सभी विद्यालय, मदरसा व कब्रिस्तान जहां चहारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है वहां चहारदीवारी का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया मो सनव्वर आलम, वार्ड सदस्य मो निरोज आलम, मो निजामी, महेंद्र साह,कमरूल होदा, अबू फजल, मुंशी साह, आजम रब्बानी, मुन्ना मुस्ताक सहित ग्रामीण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon