PURNIA NEWS: चोरी की मोटर-बैटरी के साथ सात अपराधी धर दबोचे

PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS दिनांक 01.03.2025 को वादी दीनबंधु सहनी द्वारा भवानीपुर थानान्तर्गत बस स्टैंड स्थित राजस्थान मार्बल हाउस में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में भवानीपुर थाना कांड सं0-50/25, दिनांक 01.03.2025 के तहत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, घमदाहा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय, तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए चोरी में संलिप्त सात अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया।

इन अभियुक्तों के पास से सात चोरी की मोटर, पांच बैटरियां और एक ग्राइंड मशीन बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद छापामारी जारी है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु कुमार यादव, मंजीत कुमार, कैला कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, सहदेव दास और नितीश कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों से संबंधित सामान की बरामदगी की गई और पुलिस ने मामले की जांच में तेजी से कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *