PURNIA NEWS: सीमावर्ती दालकोला में भव्य संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत, जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा इलाका

पूर्णिया, शम्भू कुमार रॉय: PURNIA NEWS सीमावर्ती दालकोला 01, भगवानपुर में एक भव्य संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है, जहां अध्यक्ष श्री तनोज घोष ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से हुई। यात्रा में कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए कलश में जल भरकर पूजा स्थल का परिक्रमा किया।

संगीतमय कीर्तन के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बंगाल, बिहार और झारखंड में प्रसिद्ध पाला कीर्तन मंडली के कलाकार पहुंचे हैं। संकीर्तन कार्यक्रम की सफलता के लिए कमिटी के सदस्य संतोष दास, राजू महतो, प्रकाश महतो, सुशील झा, कोलाई नाग, पुचका घोष, संजय महतो, नव झा, मंपू घोष, अशोक दास सहित अन्य स्थानीय सहयोगियों ने तन, मन और धन से योगदान दिया। इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *