PURNIA NEWS : हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने हर्षोल्लास के साथ होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम जिला कार्यालय, नया टोला, पानी टंकी रोड पर आयोजित किया गया। इस समारोह के सफल आयोजन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश महामंत्री खुशबू भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रंग गुलाल और संगीत के बीच इस अवसर पर भव्य भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय कुमार, कसबा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *